नदबई । वैर थाना क्षेत्र के गांव ललिता मूडिया में आयोजित 70 वीं जिलास्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के 17 बर्षीय छात्र व छात्रा वर्ग में नदबई क्षेत्र के गांव नाम स्थित राजकीय विद्यालय की टीम को प्रथम विजेता होने व प्रदेशस्तर पर चयन होने के बाद मंगलवार को राजकीय सीनियर विद्यालय में खिलाडियों का माला-साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।
इससे पहले प्रधानाचार्य आशीष जिंदल ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया। वहीं, शैक्षणिक क्षेत्र में संतुलन के साथ ही खेल के प्रति विद्यार्थियों को जागरुक किया। बाद में प्रधानाचार्य के नेतृत्व में शिक्षक व ग्रामीणों ने छात्रा वर्ग टीम में शामिल रश्मि शर्मा, नव्या, संध्या, प्राची व सोनिया सहित छात्र वर्ग टीम में शामिल हेमन्त, नवीन, कपिल कुमार, हिमांशु व माधव का प्रदेशस्तर मे चयन होने पर माला-साफा व स्मृति चिंहृ भेंट करते हुए अभिनंदन किया। गौरतलब है कि, ललिता मूडिया में आयोजित 70 वीं जिलास्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के 17 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग में नदबई क्षेत्र के गांव नाम स्थित राजकीय विद्यालय की टीम को प्रथम व 19 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग में तृतीय स्थान मिला। इस दौरान उपप्राचार्य लखनलाल मदेरणा, शारीरिक शिक्षक रामेश्वर सिंह, निधी बंसल, मंजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
70 वीं जिलास्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता…नाम विद्यालय की टीम को प्रथम स्थान
प्रदेशस्तर पर चयन होने पर राजकीय विद्यालय में खो-खो खिलाडियों का सम्मान



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।