आग का तांड़व…विद्युत लाइन फॉल्ट से दो अलग-अलग जगह लगी आग
नदबई । नदबई ग्रामीण क्षेत्र में आग की बारदात थम नहीं रही। ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार को एक बार फिर दो अलग-अलग जगह आग लगने से किसानों की फसल जलकर बर्बाद हो गई। विभागीय सूत्रों की मानें तो गांव खटौटी निवासी बच्चू सिंह ने अपने खेत में करीब 8 बीघा जमीन की कडबी एकत्रित कर रखी। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक विद्युत लाइन में फॉल्ट के चलते कडबी में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग निजी डीपबोर से आग बुझाने का प्रयास किया। नगर पालिका दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गया। लेकिन, इससे पहले पीडि़त की कडबी जलकर स्वाहा हो गई।
इसी प्रकार विद्युत लाइन फॉल्ट के चलते गांव भरकऊ निवासी इन्द्रदेव पुत्र मूलाराम के ढेंचा खेत में रखी फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने मशक्कत करते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, इससे पहले ही आग ने समीपवर्ती लोकेन्द्र सिंह पुत्र अमर सिंह व होतीराम पुत्र खुशीराम के खेत में रखी ढेंचा फसल को चपेट में ले लिया। बाद में नगर पालिका दमकल की सहायता से करीब एक घंटा मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन, इससे पहले करीब चार बीघा जमीन की फसल जलकर बर्बाद हो गई। हालंाकि, इस संदर्भ में समाचार लिखे जाने तक पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ।
गांव भरकऊ में चार बीघा जमीन की फसल में लगी आग, दमकल से पाया काबू



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।