नरेश गौतम ब्यूरो चीफ करौली
नशा मुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य के संदेश के साथ करौली में मैराथन का आयोजन,
करौली में नशा मुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देने के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिला स्टेडियम से शुरू हुई मैराथन को अतिरिक्त जिला कलेक्टर, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और सीएमएचओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मैराथन में युवाओं, स्वास्थ्यकर्मियों और शहरवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने दौड़ के जरिए नशे से दूर रहने और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
आयोजकों ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। ऐसे में युवाओं को नशे से दूर रखने और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
मैराथन के दौरान ‘नशा छोड़ें, जीवन संवारें’ और ‘मानसिक स्वास्थ्य, खुशहाल जीवन’ जैसे संदेशों के जरिए लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ समाज और नशामुक्त करौली के संकल्प को मजबूत करना रहा। करौली से नरेश गौतम की रिपोर्ट।
स्वास्थ्य
करौली में चिकित्सा विभाग की मैराथन दौड़



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।