दैनिक प्राइम न्यूज राजस्थान खुशीराम गुर्जर
केकड़ी। विश्व हिंदू परिषद की दुर्गावाहिनी एवं मातृशक्ति केकड़ी के तत्वावधान में आयोजित शौर्य शक्ति संचलन में युवतियों ने अनुशासन, साहस और संगठन शक्ति का प्रदर्शन किया। नगर के प्रमुख मार्गों से निकले संचलन का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। आयोजन के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, सनातन संस्कृति और नारी शक्ति को संगठित करने का संदेश दिया गया।शस्त्र पूजन और कन्या पूजन से शुरुआत कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका प्रांगण में आयोजित समारोह से हुआ। यहां शस्त्र पूजन एवं कन्या पूजन किया गया। इसके बाद बौद्धिक सत्र में वक्ताओं ने युवतियों से संगठित होकर सनातन संस्कृति के पुनरुत्थान और सांस्कृतिक मानबिंदुओं की पुनर्स्थापना में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही दुर्गावाहिनी के कार्यों एवं उद्देश्यों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में आन एकेडमी की प्रधानाचार्य वंदना मुख्य अतिथि, जिला मातृशक्ति सेवा प्रमुख विनीता जोशी विशिष्ट अतिथि तथा सीमा सोनी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। आर्या दीदी ने कार्यक्रम की भूमिका पर प्रकाश डाला। संचालन मातृशक्ति प्रखंड संयोजिका सरोज विजयवर्गीय ने किया।नगर के प्रमुख मार्गों से निकला संचलन दुर्गावाहिनी केकड़ी प्रखंड संयोजिका स्नेहल वैष्णव ने बताया कि संचलन नगर पालिका प्रांगण से रवाना होकर तीनबत्ती चौराहा, अजमेरी गेट, घंटाघर, सदर बाजार, खिड़की गेट, सरसड़ी गेट और ट्रक स्टैंड होते हुए बिजासन माता मंदिर पहुंचा। वहां से वापस नगर पालिका प्रांगण पहुंचकर संचलन का समापन हुआ।संचलन में दुर्गावाहिनी की बहनों ने तलवार वाहिनी, दंड वाहिनी, पताका वाहिनी और यष्टि वाहिनी के रूप में कदमताल मिलाते हुए अनुशासन और संगठन का परिचय दिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। समापन दुर्गावाहिनी की प्रार्थना के साथ हुआ।विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यक्रम में विहिप अजयमेरू जिला मंत्री गोविंद शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष ज्ञानदेव शर्मा, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख चंद्रप्रकाश विजयवर्गीय, जिला गौरक्षा प्रमुख रामावतार चौधरी, प्रखंड सहमंत्री ओमप्रकाश सोनी, नगर मंत्री एडवोकेट मुकेश शर्मा, बजरंग दल जिला बल उपासना प्रमुख सीटू साहू, सह संयोजक संजय कुमावत, जगेश्वर शर्मा और मदन चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।