दैनिक प्राइम न्यूज़ पवन भारद्वाज
ततारपुर। नवगठित ततारपुर पंचायत समिति में पहली बार होने जा रहे पंचायती राज चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी चयन की कवायद शुरू करते हुए शनिवार को ढकवासन माता मंदिर परिसर में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के दावेदारों से बायोडाटा लिए।
बायोडाटा जमा कराने के लिए बड़ी संख्या में दावेदार अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। इस दौरान दावेदारों में टिकट को लेकर खासा उत्साह नजर आया। दावेदारों ने पार्टी पदाधिकारियों के समक्ष अपने राजनीतिक अनुभव, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।
भाजपा जिला प्रभारी अशोक सैनी ने कहा कि नवगठित ततारपुर पंचायत समिति में पहली बार चुनाव होने जा रहे हैं। पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ यहां प्रधान और उपप्रधान बनाने के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटें।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी, जिला सह प्रभारी गौरव यादव, चुनाव संयोजक रामकिशन मेघवाल सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बायोडाटा जमा कराने पहुंचे दावेदारों और उनके समर्थकों में चुनाव को लेकर उत्साह दिखाई दिया।



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।