भुसावर (यतेन्द्र पाण्डेय्) । पीएम श्री जगन्नाथ पहाडिया रा.उ. मा. वि. भुसावर में किशोरी सशक्तिकरण मेले का आयोजन किया गया। मेले में छात्राओं ने विभिन्न स्चनात्मक गतिविधियों और आकर्षक स्टॉल के माध्यम से अपनी प्रतिभा, हनर और सृजनात्मक सोच का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य धर्म सिंह मीणा की अध्यक्षता में आशा शर्मा व्याख्याता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया । इस अवसर पर व्याख्याता कपिल शर्मा ने अपने उद्बोधन में बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से बालिकाओं की शिक्षा और उच्च शिक्षा के अवसर, स्वास्थ्य, पोषण स्वच्छता, आत्मरक्षा एवं साइबर सुरक्षा, डिजिटल साक्षरता और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, कौशल विकास एवं रोजगार के अवसर, बाल विवाह और बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता, सरकारी योजनाओं की जानकारी,
कानूनी अधिकार और हेल्पलाइन की जानकारी,
खेल, विज्ञान और रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी,
आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना है।
उप प्राचार्य कालीचरण एवं अंजू सिरोही ,व्याख्याता गीता कुमारी, अध्यापक रेनू शर्मा, मुकेश चंद सहित विद्यालय परिवार के छात्र-छात्रा एवं अध्यापक उपस्थित रहे।
शिक्षा
किशोरी सशक्त होगी तो परिवार और समाज का भविष्य मजबूत होगा—– कपिल शर्मा



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।