मनोज कुमार पत्रकार गोपालगढ़ डीग । आगामी पंचायत समिति चुनावों को लेकर ग्रामीण अंचल में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में पथराली ग्राम पंचायत के जिम्मेदार प्रबुद्ध जनों और ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री जाहिदा खान के पति तथा पूर्व प्रधान जलीस खान से एक शिष्टाचार मुलाकात की।
इस सुखद मुलाकात की अगुवाई कांग्रेस के युवा नेता और पंचायत समिति सदस्य कांग्रेस टिकिट के प्रबल दावेदार राजन सैन पीलसु ने की। मुलाकात के दौरान पथराली पंचायत से आए ग्रामीणों ने जलीस खान का साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत व नागरिक अभिनंदन किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों का मुंह मीठा करवाकर खुशी जाहिर की गई।
बैठक के दौरान आगामी स्थानीय निकायों एवं पंचायत समिति चुनावों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। पूर्व प्रधान जलीस खान ने राजन सैन पीलसु व उनके साथ आए ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए आने वाले पंचायत समिति चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और एकजुट होकर वोट करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए क्षेत्र के विकास और आगामी चुनावों में पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।