दैनिक प्राइम न्यूज राजस्थान राकेश तंवर बयाना। दिल्ली में आईएनडीआईए ब्लॉक के सांसदों पर पुलिस कार्रवाई और हिरासत के विरोध तथा एसआईआर के खिलाफ गुरुवार को बयाना में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से काला दिवस मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ और ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ जैसे नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया का पारदर्शी और निष्पक्ष होना बेहद जरूरी है।
चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष झमोली पटेल और संगठन महामंत्री फिरोज मलिक ने दिल्ली में सांसदों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 7 अक्टूबर को दिल्ली में सांसदों पर हुई कार्रवाई के विरोध में देशभर में काला दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बयाना में भी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन में सुभाष सालाबाद, मंडल अध्यक्ष मोहन मिश्रा, गंभीर मीना, शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, बनेसिंह, रेणु राजौरा, विजय लवानिया, योगेश सहारिया, डॉ. टीकम सिंह, बिज्जो महमदपुरा, रामखिलाड़ी मास्टर, चंद्रभान, मानिकचंद, मोहन सिंह, घासीराम, पुखराज, विष्णु, रजोले, हरिसिंह, रामस्वरूप भंडारी, देवीसिंह और राकेश सोलंकी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।