दैनिक प्राइम न्यूज राजस्थान राकेश तंवर बयाना। देश में समाजवाद के प्रणेता एवं अग्रवाल समाज के संस्थापक महाराजा अग्रसेन की जयंती पर कस्बे में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। अग्रसेन जयंती के अवसर पर निकली इस भव्य शोभायात्रा में भारी संख्या में अग्रबंधु और महिलाएं पारंपरिक परिधान व साफा पहनकर शामिल हुईं।
इससे पहले अग्रवाल पंचायती मंदिर प्रांगण में मुख्य अतिथि सत्यप्रकाश बंसल अरोदा व विशिष्ट अतिथि तहसीलदार नीतीश गोयल ने ध्वजारोहण कर व महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर शोभायात्रा की शुरुआत की। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए निकली। जगह-जगह समाजबंधुओं और नगरवासियों ने फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर तोरणद्वार सजाए गए, ढोल-नगाड़ों और बैंडबाजों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते चले। महिलाओं ने मंगल गीतों से वातावरण को भक्ति-रस से सराबोर किया। इस अवसर पर बयाना अग्रसेन जयंती समिति अध्यक्ष जीतेंद्र दमदमा, सुरेश बाबूजी, सुनील खानखेडा विवेक सिकंदरा, विनोद सिंघल, सत्यप्रकाश गुप्ता, हितेश अग्रवाल, सीए विष्णु गर्ग, प्रशांत दमदमा, भल्लू दमदमा, अमन झालानी, पुनीत गर्ग, विष्णु बागरैन, दीपक परऊआ, अनिल गर्ग , शिवम मित्तल सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग मौजूद रहे। श्रद्धा और उत्साह से सराबोर इस शोभायात्रा ने नगर में उत्सव का अद्भुत वातावरण बना दिया।



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।