दैनिक प्राइम न्यूज राजस्थान खुशीराम गुर्जर
सरवाड़। जिला परिषद के वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस प्रत्याशी हंसराज गुर्जर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस पक्ष ने गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाते हुए इसे भाजपा सरकार की दमन नीति बताया है।
जानकारी के अनुसार, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रघु शर्मा कुछ ही देर में सरवाड़ थाने पहुंचने वाले हैं। उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भी थाने पहुंचने की सूचना है।
इस घटनाक्रम को लेकर डॉ. रघु शर्मा मीडिया से रूबरू होंगे और पूरे मामले पर अपनी बात रखेंगे। फिलहाल गिरफ्तारी के कारणों और पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।