दैनिक प्राइम न्यूज़ राकेश तंवर भरतपुर। पंचायत आम चुनाव के तहत जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य एवं ग्राम पंचायतों के निर्वाचन हेतु मतदान दल कार्मिकों का रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को एनआईसी कक्ष में सम्पन्न हुआ।
जिले में पंचायतरीज संस्थाओं के आम चुनाव के तहत जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य एवं ग्राम पंचायतों के निर्वाचन हेतु गठित किए जाने वाले आरओ, ईआरओ, पीआरओ प्रथम, द्वितीय एवं मतदान दल कार्मिकों की एनआईसी द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर के माध्यम से पंचायत समितिवार रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस अवसर पर मतदान दल गठन प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मृदुलसिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव शर्मा, चुनाव अनुभाग के ओएसडी भानू शर्मा, सूचना विज्ञान अधिकारी स्नेहा गर्ग, राजस्व लेखाधिकारी लवलेश शर्मा सहित संबन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।