नरेश गौतम संवाददाता करौली
दैनिक प्राइम न्यूज़ राजस्थान

आरटीई पुनर्भरण राशि के भुगतान की मांग तेज, स्कूल क्रांति संघ ने उठाई आवाज,
करौली, राजस्थान। शिक्षा का अधिकार यानी आरटीई के तहत निजी विद्यालयों को मिलने वाली पुनर्भरण राशि के लंबित भुगतान का मुद्दा गरमा गया है। सत्र 2025-26 की राशि के शीघ्र भुगतान की मांग को लेकर स्कूल क्रांति संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सर्वेश कुमार गुप्ता से मुलाकात की।
संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि भुगतान में देरी से निजी विद्यालयों की आर्थिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने पात्र विद्यालयों को लंबित राशि का भुगतान प्राथमिकता से करने की मांग उठाई।
वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रथम किस्त के स्वीकृति आदेश जारी किए जा चुके हैं, जबकि द्वितीय किस्त के आदेश बजट आवंटन के अभाव में लंबित हैं। बजट उपलब्ध होते ही स्वीकृति और भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
स्कूल क्रांति संघ ने उम्मीद जताई कि लंबित भुगतान का जल्द निस्तारण होगा, जिससे निजी विद्यालयों को आर्थिक राहत मिलेगी और विद्यार्थियों की शिक्षा व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी।



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।