गंगधार झालावाड़
चौमहला में भव्य नवोदय सेमिनार का आयोजन, 185 विद्यार्थियों ने लिया भाग
झालावाड़ जिले के चौमहला में आज आर्ट्स वाला क्लासेज चौमहला कोचिंग संस्थान में भव्य नवोदय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 5वीं एवं 8वीं के कुल 185 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेमिनार के दौरान बच्चों में खासा उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला। वहीं, पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।
कोचिंग संचालक राहुल जैन एवं शोयब अख्तर ने बताया कि यह क्षेत्र का पहला नवोदय सेमिनार है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले परीक्षा का अनुभव करवाना है, ताकि वास्तविक परीक्षा के दौरान उनके मन में किसी प्रकार का डर या घबराहट न रहे और वे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दे सकें।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को नवोदय प्रवेश परीक्षा के माहौल से रूबरू करवाने का प्रयास किया गया है। सेमिनार में शामिल सभी प्रतिभागियों का परिणाम 5 नवंबर को शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा।



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।