रिपोर्टर अनिल कुमार
अजमेर। बड़ल्या ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले खाजपुरा गांव में मतदान को लेकर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उनके वोट उनकी जानकारी के बिना ही किसी अन्य व्यक्ति द्वारा डाल दिए गए।
ग्रामीणों का कहना है कि वे स्वयं मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे ही नहीं थे, लेकिन जब वे मतदान करने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनका वोट पहले ही डाला जा चुका है।
मामले को लेकर मतदान केंद्र पर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। स्थिति को समझाने और शांत करवाने के लिए पुलिस दल मौके पर पहुंचा तथा ग्रामीणों को समझाइश दी।
खाजपुरा गांव अजमेर शहर से कुछ दूरी पर स्थित है। फिलहाल ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर मामले में प्रशासन की जांच और आधिकारिक स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।
अब बड़ा सवाल यह है कि जिन मतदाताओं ने अपना वोट डाला ही नहीं, उनके नाम से मतदान किसने किया?



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।