रिपोर्टर अनिल कुमार
अजमेर। बड़ल्या क्षेत्र की हटुंडी ग्राम पंचायत में आज दूसरे चरण के पंचायतीराज चुनाव के तहत सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान जारी है। मतदान केंद्र पर बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं।
इसी दौरान मतदान केंद्र पर एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। कई मतदाता अपने हाथों में मोबाइल फोन लेकर मतदान करने के लिए अंदर जाते नजर आए। सवाल यह उठता है कि जब मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन को लेकर प्रतिबंधात्मक व्यवस्था है, तो फिर मतदाता मोबाइल लेकर अंदर कैसे पहुंच रहे हैं?
जब इस संबंध में पुलिस प्रशासन से बातचीत की गई तो उनकी ओर से जवाब मिला, “जी, हम क्या करें।”
ऐसे में मतदान केंद्र पर मोबाइल जमा कराने की व्यवस्था और सुरक्षा नियमों की पालना को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि संबंधित निर्वाचन अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।
हटुंडी ग्राम पंचायत से मतदान की यह ताजा तस्वीर है।



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।