रिपोर्टर अनिल कुमार
अजमेर। माखूपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं देश की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल एवं इंदिरा गांधी के चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर वार्ड नंबर 37 के नवनिर्वाचित पार्षद माननीय मदन सिंह रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पार्षद मदन सिंह रावत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण तथा देश की एकता और अखंडता में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। वहीं इंदिरा गांधी के साहस, दृढ़ नेतृत्व और देश के विकास में उनके योगदान से भी विद्यार्थियों को प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
इस अवसर पर मदन सिंह रावत ने विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यालय की आवश्यकताओं एवं विद्यार्थियों की सुविधाओं से जुड़े सुझाव सरकार तक पहुंचाएंगे और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को देश के महान नेताओं के जीवन, विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।