रिपोर्टर अनिल कुमार
नागौर। नागौर जिले की परबतसर तहसील के रघुनाथपुरा गांव में आगामी सरपंच चुनाव को लेकर चुनावी माहौल गर्माने लगा है। गांव में सरपंच पद के संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच राखी पंकज कटारिया को पूर्व सरपंच सहित गांव की 37 कौम के लोगों का समर्थन मिलने की बात सामने आई है।
ग्रामीणों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वे गांव के विकास के लिए एक शिक्षित, कर्मठ और सेवाभावी नेतृत्व को आगे लाना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से राखी पंकज कटारिया के समर्थन में ग्रामीणों की एकजुटता देखने को मिल रही है। समर्थकों ने उन्हें चुनाव में जीत दिलाने के लिए प्रयास करने की बात कही है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में सड़क, शिक्षा, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। लोगों का मानना है कि गांव के विकास को गति देने के लिए सभी समाजों की सहभागिता और मजबूत नेतृत्व जरूरी है।
आगामी सरपंच चुनाव को लेकर रघुनाथपुरा में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि चुनावी मैदान में समर्थन का यह माहौल मतदान के दिन कितने वोटों में तब्दील होता है।



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।