रिपोर्टर अनिल कुमार
बड़गांव। ग्राम पंचायत बड़गांव में सरपंच पद पर जीत हासिल करने के बाद आरिफ खान का ग्रामीणों की ओर से जगह-जगह जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर और साफा बांधकर सम्मानित किया।
विशेष रूप से स्कूल माताजी कॉलोनी, बड़गांव में स्थानीय निवासियों ने एकत्रित होकर नवनिर्वाचित सरपंच आरिफ खान का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली। ग्रामीणों ने उन्हें जीत की बधाई देते हुए नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। सरपंच की जीत को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।