251 महिलाएं गाजे-बाजे के साथ निकालेंगी कलश यात्रा, रंग-बिरंगी रोशनी और प्राकृतिक फूलों से सजा टीला परिसर
झुंझुनूं। स्थानीय चंचलनाथ टीले पर 11 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव एवं शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। सुबह 9:15 बजे टीले स्थित हनुमान मंदिर से 251 महिलाएं गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकालेंगी। आयोजन पीठाधीश्वर महंत ओमनाथ महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा।
टीले के संत विचारनाथ महाराज एवं महोत्सव के मुख्य यजमान अमरनाथ जांगिड़ ने बताया कि चूरू के विद्वान पंडित सुमित व्यास। के आचार्यत्व में आठ पंडितों के सानिध्य में शतचंडी महायज्ञ सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम 8 बजे संगीतमय आरती के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं, प्रतिदिन रात्रि 9:15 बजे भजन संध्या आयोजित होगी, जिसमें साधु संत सहित श्रद्धालु भक्ति संगीत के माध्यम से मां दुर्गा की आराधना करेंगे।
महोत्सव को लेकर चंचलनाथ टीले पर विशेष सजावट की गई है। बंगाल से आए कारीगरों द्वारा पूरे टीला परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और प्राकृतिक फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया है। धार्मिक अनुष्ठानों, भजन-कीर्तन और भक्तिमय वातावरण को लेकर श्रद्धालु में बड़ा उत्साह है



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।