दैनिक प्राइम न्यूज राजस्थान खुशीराम गुर्जर
केकड़ी। लायंस क्लब केकड़ी की ओर से बुधवार को जयपुर रोड स्थित लायंस भवन में नेत्र चिकित्सा शिविर का फॉलोअप कैंप आयोजित किया गया। इसमें पूर्व में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में ऑपरेशन करवाने वाले मरीजों की आंखों की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार दवाइयां वितरित की गईं।ऑपरेशन के बाद मरीजों की आंखों की स्थिति जांची क्लब अध्यक्ष दिनेश स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि यह फॉलोअप कैंप 6 अक्टूबर को शंकरा आई हॉस्पिटल, जयपुर के सहयोग से स्वर्गीय रामकन्या देवी मेवाड़ा की स्मृति में आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में ऑपरेशन करवाने वाले मरीजों के लिए लगाया गया। इसका उद्देश्य ऑपरेशन के बाद मरीजों की आंखों की स्थिति की जांच करना और उनके स्वास्थ्य में हुए सुधार का आकलन करना था।क्लब पदाधिकारियों ने किया शिविर का अवलोकन शिविर का पूर्व प्रांतपाल डॉ. संजीव जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में अवलोकन किया। इस दौरान क्लब सचिव विकास माहेश्वरी, प्रशासक दिनेश चंद्र गर्ग, कोषाध्यक्ष आशाराम जांगिड़ और शंकरा आई हॉस्पिटल के करण सिंह सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।