दैनिक प्राइम न्यूज राजस्थान खुशीराम गुर्जर
सावर। राजस्थान शिक्षा परिषद, जयपुर के प्रबल राजस्थान कार्यक्रम के तहत सावर ब्लॉक की प्रतिभाशाली छात्रा मनीषा कुमावत को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आलोली की छात्रा मनीषा ने अपनी प्रतिभा, प्रभावशाली भाषण और विषय पर मजबूत पकड़ के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।मनीषा ने प्रतियोगिता में सावर ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद जिला स्तर पर सम्मानित होकर उसने विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।छात्रा की इस उपलब्धि में विद्यालय के प्रेरक शिक्षक लक्ष्मण सिंह मीणा का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन भी महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने प्रतियोगिता की तैयारी के दौरान मनीषा को आवश्यक मार्गदर्शन दिया।शिक्षक लक्ष्मण सिंह मीणा ने कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संवाद कौशल और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में सहायक होते हैं। मनीषा के जिला स्तर पर सम्मानित होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।