रिपोर्टर अनिल कुमार
अजमेर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बंधु ने शुक्रवार को अजयसर, तबीजी एवं सोमलपुर में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और मतदान केंद्रों पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।