रिपोर्टर अनिल कुमार
अजमेर में पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्वक जारी है। मतदान केंद्रों पर पुलिस दल पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करता नजर आ रहा है।
वहीं आरओ सर और मतदान केंद्र पर तैनात पीआरओ की ओर से भी व्यवस्थाओं को लेकर सख्ती बरती जा रही है। मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में किसी भी व्यक्ति या वाहन को खड़ा नहीं होने दिया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के चलते स्कूल परिसर के आसपास पूरी तरह निगरानी रखी जा रही है और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।