अनिल कुमार
ब्यावर, 24 अक्टूबर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत पाली से जयपुर जाते समय अल्प समय के लिए ब्यावर में रुके। इस दौरान उन्होंने ब्यावर सेवादल जिलाध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सोनी एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से मुलाकात की।
हेमसिंह शेखावत ने आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की और कांग्रेस पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इसके साथ ही उन्होंने आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ सभा में ब्यावर जिले से अधिक से अधिक पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सेवादल प्रदेश महासचिव देशबंधु शर्मा, ब्यावर सेवादल जिलाध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सोनी, शहर अध्यक्ष अरविंद माथुर, जिला प्रवक्ता ऋषि लाम्बा, यंग ब्रिगेड अध्यक्ष लोकेश कुमार, सचिव अरविंद भट्टनगर, जैनित शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।