अनिल कुमार
अजमेर। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 46 में बाबा रामदेव मंदिर से अमरचंद तंवर के मकान तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। राजस्थान सरकार के सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से करीब 77 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण करवाया जाएगा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अजमेर दक्षिण विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री श्रीमती अनिता भदेल रहीं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में सड़क निर्माण कार्य की शिलान्यास रस्म अदा की गई।
सड़क निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर अजमेर नगर निगम के उपमहापौर हेमंत सांखला सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।