दैनिक प्राइम न्यूज राजस्थान न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। 7 अक्टुबर बुधवार को श्रीयादे माता मंदिर त्रिवेणी धाम के पावन प्रांगण में महाराज श्री प्रहलाददास के सान्निध्य एवं रामावतार प्रजापति, हांसपुर की अध्यक्षता में प्रजापति समाज की बैठक आयोजित हुई । बैठक में गत 16जुलाई,2026को आयोजित श्रीयादे माता के 31वें वार्षिक पाटोत्सव एवं भण्डारे के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा समाजबंधुओं के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उपस्थित समाजबंधुओं ने कार्यक्रम के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन की सराहना करते हुए आयोजन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
बैठक में आगामी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों को और बेहतर बनाने तथा समाज के विकास एवं संगठन को मजबूत करने को लेकर आपसी विचार -विमर्श किया गया।सभी समाजबंधु ने भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों में तन-मन-धन और सहयोग के साथ सहभागिता निभाने की सहमति व्यक्त की।
बैठक में रामावतार हांसपुर,सूरेश थोई, सागरमल धोला, मूलचंद अजीतगढ़, प्रजापति युवा समिति अध्यक्ष रमेश प्रजापति नायन,मदन अजीतगढ़, छोटूराम अजीतगढ़, मस्ताना पहलवान अजीतगढ़, शिम्भुदयाल जाजैंकला, बोदूराम जाजैंकला, उमराव हांसपुर,जयराम प्रागपुरा, इंद्राज टोडा, सांवरमल कोटड़ी, रिछपाल देवीपुरा, शिशपाल बाड़ीजोड़ी, मूलचंद साईवाड़, कमलेश बड़नगर सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, सहयोग, संगठन एवं विकास को मजबूत करना रहा। समाजबंधुओं ने सामूहिक प्रयासों से समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
31वें पाटोत्सव एवं भण्डारे के आय-व्यय का प्रस्तुत किया गया ब्यौरा।



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।