प्राइम न्यूज़ राजस्थान | रिपोर्टर ओम प्रकाश जेठवा। डूंगरपुर। स्थानीय वरिष्ठ नागरिक संस्थान एवं पेंशनर समाज की ओर से संचालित गौसेवा प्रकल्प के तहत पापांकुशा एकादशी के अवसर पर गौशाला में गायों को तीन क्विंटल हरी सब्जियां खिलाई गईं। इस दौरान गौभक्तों ने गौसेवा में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
संस्थान के प्रदेश संगठन मंत्री एवं पेंशनर समाज के प्रदेश संयुक्त महामंत्री दिनेश श्रीमाल ने बताया कि नगर और जिले के गौभक्त इस सेवा कार्य के लिए मुक्त हस्त से आर्थिक सहयोग प्रदान करते हैं। उनके सहयोग से प्रत्येक एकादशी पर गौशाला की गायों को हरी सब्जियां खिलाने का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है।
इस बार गौसेवा प्रकल्प में सहयोग देने वालों में मोनिका एस. श्रीमाल (बांसवाड़ा), जागृति पी. पटेल, चंदूभाई पटेल, सुबोध माथुर, यशवंत चौबीसा, मुकेश दवे, रमनलाल सुथार (सागवाड़ा), प्रवीण टेलर, दीपक श्रीमाली, जीवनलाल कोठारी, लालचंद परमार, पुरुषोत्तम जोशी, मोहिनी एवं राजेश चौबीसा, सी.के. वसीटा, मोहन कलाल, हितेंद्र कलाल, कुलदीप पुरोहित, शांति देवी पुरोहित, कल्पना गर्ग, सुरेश चंद्र टेलर, रामलाल पाटीदार, अशोक आर. शर्मा, सुधीर पंड्या, पन्नालाल शर्मा, भोपाल सिंह पंवार, रमनलाल जैन और करण सिंह राव सहित अन्य गौभक्त शामिल रहे।
पदाधिकारियों की अगुवाई में संचालित हो रहा प्रकल्प
गौसेवा प्रकल्प का संचालन दिनेश श्रीमाल एवं पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष विनय शर्मा की अगुवाई में किया जा रहा है। इसमें सचिव त्रिलोक चौबीसा तथा प्रदेश परामर्शदाता एवं जिला महासचिव जगदीश वैष्णव का विशेष सहयोग मिल रहा है। संस्थान की ओर से यह सेवा कार्य प्रत्येक एकादशी पर निरंतर किया जा रहा है।
इस अवसर पर दिनेश श्रीमाल, विनय शर्मा, चंदुभाई पटेल, जगदीश वैष्णव, चंद्रकांत वसीटा, त्रिलोक चौबीसा, पुरुषोत्तम जोशी, जीवनलाल कोठारी, के.डी. वैष्णव, सुबोध माथुर, ओम प्रकाश जेठवा, सुमन जेठवा, लालचंद परमार, वल्लभ राम पंड्या, दीपक श्रीमाली, अशोक लेम्बा, सविता, अशोक सहित अन्य लोगों ने गौसेवा में सहभागिता निभाई।
गुजरात के मंडल ने भी किया सहयोग
गौसेवा के इसी क्रम में गुजरात के कच्छ जिले के अंजार स्थित श्री रामदेव खोडियार मंडल की ओर से गौशाला में गायों को 20 किलोग्राम गुड़ खिलाया गया। मंडल के इस सहयोग से भी गौसेवा के प्रति समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।