रिपोर्टर अनिल कुमार
अजमेर के माखूपुरा–परबतपुरा औद्योगिक क्षेत्र में नौ नंबर पेट्रोल पंप के आसपास संचालित होटल, रेस्टोरेंट और खान-पान की दुकानों में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर लोगों ने सवाल उठाए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ जगहों पर भोजन में मिर्च-मसाले और तड़के का इस्तेमाल अधिक किए जाने से खाने के वास्तविक स्वाद और गुणवत्ता का पता लगाना मुश्किल हो जाता है। लोगों का आरोप है कि तेज मिर्च-मसाले के कारण भोजन की गुणवत्ता को लेकर उपभोक्ता आसानी से पहचान नहीं कर पाते कि खाना किस स्तर का है।
लोगों ने संबंधित विभाग से इस क्षेत्र में संचालित खान-पान प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई, तेल-मसालों के इस्तेमाल और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच कराने की मांग की है।
अब सवाल यह है कि क्या संबंधित विभाग इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए औचक निरीक्षण करेगा और यदि कहीं खाद्य गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी?



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।