अजमेर। घोसी समाज के लिए गर्व और खुशी की खबर सामने आई है। समाज की बेटी सूफी हुसैन घोसी ने महज 21 वर्ष की उम्र में चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनकर एक नई उपलब्धि हासिल की है। घोसी समाज में पहली बार किसी बेटी के CA बनने पर पूरे समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
इस उपलब्धि पर वार्ड नंबर 10 की पार्षद हेमलता जाटव और पूर्व पार्षद सुभाष जाटव ने सूफी हुसैन घोसी का साफा और शॉल पहनाकर स्वागत किया। साथ ही उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और बधाइयां दीं।
सूफी हुसैन घोसी, पूर्व जिला संयोजक कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, वर्तमान वार्ड नंबर 11 कांग्रेस अध्यक्ष एवं हज कमेटी सदस्य अमजद हुसैन घोसी की भतीजी हैं। उनके पिता इफ्तकार घोसी, ताऊ मोहम्मद असलम हुसैन, हाजी अनवर हुसैन, जाकिर हुसैन सहित परिवार के सदस्य स्वागत समारोह में उपस्थित रहे।
सूफी हुसैन की इस सफलता को समाज की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी मेहनत और लगन ने यह संदेश दिया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।