रिपोर्टर अनिल कुमार
अजमेर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण के मतदान को लेकर मंगलवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, माखुपुरा में मतदान दलों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के बाद संबंधित मतदान दलों एवं अधिकारियों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया, निर्वाचन संबंधी नियमों और अधिकारियों की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मतदान आयोग द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार ही कराया जाए।
मतदान दलों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने, किसी भी प्रकार के भेदभाव से बचने तथा सभी अभ्यर्थियों और मतदाताओं के साथ समान व्यवहार रखने के सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही मतदान केंद्र पर निर्वाचन प्रक्रिया की गोपनीयता और व्यवस्था बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद मतदान दल आवश्यक चुनाव सामग्री के साथ अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।