रिपोर्टर अनिल कुमार
अजमेर, 1 नवंबर। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में अजमेर से पहुंचे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने बैनर-पोस्टर और कांग्रेस के झंडों के साथ रैली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के पक्ष में नारे लगाए।
अजमेर से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ रैली में शामिल हुआ। रामलीला मैदान में अजमेर कांग्रेस के बैनर, पोस्टर और नारों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने बताया कि कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए पूर्व आरटीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ एवं लोकसभा प्रत्याशी वैभव गहलोत भी डॉ. राजकुमार जयपाल के साथ कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। मानेसर स्थित हाईवे किंग होटल में नेताओं ने अजमेर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और रैली एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर संवाद किया। इस दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ भोजन भी किया।
हाईवे किंग होटल पर बनाया गया चेक पोस्ट
गुप्ता ने बताया कि हाईवे किंग होटल, मानेसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से दिल्ली महारैली में शामिल होने वाले विभिन्न जिलों से आने वाले वाहनों के लिए चेक पोस्ट बनाया गया था। यहां वाहनों के नंबर, चालक का नाम और मोबाइल नंबर सहित आवश्यक जानकारी दर्ज की गई। अजमेर से पहुंचे वाहनों की जानकारी भी चेक पोस्ट पर दर्ज कराई गई।
डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि दिल्ली की महारैली लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता का संदेश है। उन्होंने कहा कि अजमेर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर संगठन के प्रति अपनी एकजुटता और सक्रिय भागीदारी का परिचय दिया है।
कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने कहा कि अजमेर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पहुंचकर जिस जोश और अनुशासन का परिचय दिया, वह संगठन की मजबूती को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि रैली में अजमेर की सक्रिय भागीदारी ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान को मजबूती प्रदान की।
ये रहे प्रमुख रूप से शामिल
रैली में संगठन महासचिव महेंद्र चौधरी, विवेक पाराशर, फखरे मोईन, अमित गर्ग, गजेंद्र सिंह रलावता, नौरत गुर्जर, नवीन कच्छावा, शैलेश गुप्ता, चंदन सिंह, किरण गढ़वाल, चंद्रशेखर बालोठिया, सुनील कैन, ईश्वर टेहलियानी, प्रमोद शर्मा, मुकेश पंवार, लक्ष्मी धौलखेड़िया, शैलेंद्र अग्रवाल, ईश्वर राजोरिया, कमल बेरवा, सुमित मित्तल, चंद्रेश सुनिया, नितिन जैन, हेमराज खारोलिया, कशिश बायला, हरपाल छाबड़ा, सुरेंद्र गुर्जर, नंदा गुर्जर, सर्वेश पारिक, हेमंत जोधा, हरिप्रसाद जाटव, योगेश जाटोलिया, मनीष सेन, दीनदयाल शर्मा, मुकेश सबलानिया, कैलाश कोमल, ऋषि बंसीवाल, इकरामुद्दीन, रमेश गरवाल, यतेंद्र शर्मा, अशोक सुक्रिया, आमिर खान, कुलदीप प्रजापति, प्रिंस ओबडाया, हेमंत गौरव, अखिल शमशुद्दीन, राजकुमार गर्ग, लक्ष्मण परिहार, शीतल जोनवाल, हरि जोनवाल, विशाल चौहान, मोहसिन खान, इंदिरा सुनिया, कपिल सारस्वत, समीर शर्मा, सुदर्शन जैन, ललित मलोदिया, अफजल एवं दक्ष नाहर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
— शैलेश गुप्ता
प्रवक्ता, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।