गंगधार झालावाड़
सरपंच की कुर्सी पर विराजे सांवरिया सेठ, खुद फर्श पर बैठकर नवनिर्वाचित सरपंच ने की आमसभा
गंगधार !पंचायती राज चुनाव के बाद नवनिर्वाचित सरपंचों ने अपने-अपने ग्राम पंचायतों में पदभार ग्रहण कर कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में डग पंचायत समिति की पारापीपली ग्राम पंचायत में एक अनूठी पहल देखने को मिली, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच ईश्वर सेन ने सरपंच की कुर्सी पर स्वयं बैठने के बजाय सांवरिया सेठ को विराजमान किया और खुद फर्श पर बैठकर आमसभा आयोजित की। रविवार सुबह शुभ मुहूर्त में वार्ड पंचों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में विधि-विधान से हवन, पूजन एवं यज्ञ किया गया। इसके बाद सरपंच ने ग्राम पंचायत में प्रवेश कर पदभार ग्रहण किया।
इस दौरान सरपंच ईश्वर सेन ने अपनी कुर्सी सांवरिया सेठ को समर्पित करते हुए स्वयं नीचे बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और आमजन के कार्यों की शुरुआत की। उनकी इस अनूठी पहल को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
सरपंच की इस पहल से उन्होंने यह संदेश देने का प्रयास किया कि पंचायत में सर्वोच्च स्थान जनता की सेवा और ईश्वर के प्रति श्रद्धा का है। सांवरिया सेठ को सरपंच की कुर्सी पर विराजमान कर स्वयं फर्श पर बैठना पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा।
Seo titel headline slug meta description



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।