नरेश गौतम ब्यूरो चीफ करौली
पंचायत चुनाव 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त संपन्न कराने के लिए करौली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में पुलिस ने ग्राम पंचायत परीता, सायपुर और पैंटोली सहित आसपास के गांवों में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन में विश्वास और असामाजिक तत्वों में कानून का खौफ पैदा करने का संदेश दिया।
फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीओ करौली, सीओ सपोटरा, सीओ करौली सिटी, सीओ साइबर सेल, थानाधिकारी कुड़गांव सहित रिजर्व पुलिस जाप्ता, एसटीएफ, आरएसी और मध्यप्रदेश पुलिस के जवान शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग करें। वहीं, चुनाव में गड़बड़ी करने और शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
करौली पुलिस का स्पष्ट संदेश—मतदाता निडर होकर करें मतदान, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।
करौली से नरेश गौतम की रिपोर्ट।



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।