रिपोर्टर अनिल कुमार
12 नवम्बर को होगा एकीकृत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन
अजमेर, 29 अक्टूबर। राजस्थान निर्वाचन विभाग ने अर्हता दिनांक 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है। राज्य में जारी पंचायतीराज चुनावों को देखते हुए मतदान केन्द्रों के पुनर्गठन एवं सुव्यवस्थीकरण संबंधी गतिविधियों में शिथिलता प्रदान की गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके अनुसार एकीकृत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन गुरुवार, 12 नवम्बर 2026 को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों में नाम जुड़वाने, संशोधन करवाने तथा अन्य दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने के लिए 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसम्बर 2026 तक किया जाएगा।
इसके बाद मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा। अधिकारियों ने पात्र नागरिकों से निर्धारित अवधि में मतदाता सूची में अपने नाम एवं विवरण की जांच कर आवश्यक संशोधन या दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अपील की है।


0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।