रिपोर्टर अनिल कुमार
अजमेर, 30 अक्टूबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए द्वितीय चरण का मतदान शुक्रवार को अजमेर जिले में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। जिले की पांच पंचायत समितियों अजमेर ग्रामीण, अरांई, बड़ल्या, भिनाय एवं किशनगढ़ (सिलोरा) में मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि जिले में कुल औसत मतदान 81.74 प्रतिशत दर्ज किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। मतदान के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। सभी केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।
पांच पंचायत समितियों में मतदान का प्रतिशत
– अजमेर ग्रामीण: सुबह 10 बजे तक 21.43 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 45.80 प्रतिशत, दोपहर 3 बजे तक 60.97 प्रतिशत तथा शाम 6 बजे तक 80.47 प्रतिशत मतदान हुआ।
– अरांई: सुबह 10 बजे तक 19.54 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 44.46 प्रतिशत, दोपहर 3 बजे तक 61.10 प्रतिशत तथा शाम 6 बजे तक 82.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
– बड़ल्या: सुबह 10 बजे तक 18.85 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 44.58 प्रतिशत, दोपहर 3 बजे तक 61.00 प्रतिशत तथा शाम 6 बजे तक 83.11 प्रतिशत मतदान हुआ।
– भिनाय: सुबह 10 बजे तक 21.62 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 42.46 प्रतिशत, दोपहर 3 बजे तक 62.82 प्रतिशत तथा शाम 6 बजे तक 82.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
– किशनगढ़ (सिलोरा): सुबह 10 बजे तक 16.84 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 42.41 प्रतिशत, दोपहर 3 बजे तक 59.54 प्रतिशत तथा शाम 6 बजे तक 80.88 प्रतिशत मतदान हुआ।
जिले में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें चुनाव परिणामों पर टिकी हैं।



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।