दैनिक प्राइम न्यूज राजस्थान खुशीराम गुर्जर, केकड़ी
केकड़ी। केकड़ी को पुनः जिला बनाने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं एवं न्यायिक परिवार के सदस्यों ने न्यायालय परिसर स्थित धरना स्थल पर काली पट्टी बांधकर ब्लैक डे मनाया और जिला दर्जा समाप्त किए जाने के निर्णय के विरोध में नारेबाजी की। बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रवि शंकर पंवार के नेतृत्व में आयोजित धरने में अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि केकड़ी का जिला दर्जा पुनः बहाल होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
जिला दर्जा क्षेत्र के विकास से जुड़ा विषय
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिला दर्जा केवल प्रशासनिक पहचान का विषय नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के विकास और आमजन को मिलने वाली सुविधाओं से भी जुड़ा है। केकड़ी का जिला दर्जा पुनः बहाल करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने एकजुटता जताई और आंदोलन को आगे भी मजबूती से जारी रखने का संकल्प लिया।धरने को वरिष्ठ अधिवक्ता सलीम गौरी, हेमंत जैन, भूपेंद्र सिंह राठौड़, रामअवतार मीणा, आशुतोष शर्मा, लक्ष्मी चंद मीणा, पवन सिंह भाटी एवं रवि शंकर पंवार ने संबोधित किया।
मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
धरने के अंत में मुख्यमंत्री के नाम उपखंड कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर केकड़ी का जिला दर्जा पुनः बहाल करने की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि जिला बहाली की मांग को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और इसके लिए आंदोलन को लगातार जारी रखा जाएगा।
इस दौरान अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह राठौड़, सलीम गौरी, भंवर सिंह राठौड़, हेमंत जैन, बिशन सिंह राजावत, नवल किशोर पारीक, बृजेन्द्र प्रताप सिंह राठौड़, शिव प्रताप सिंह राठौड़, लोकेश शर्मा, परवेज नकवी, पवन भाटी, पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, आशुतोष शर्मा, सीताराम गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रामअवतार मीणा, सूर्यकांत दाधीच, दशरथ सिंह कांदलोत, शिव प्रसाद पाराशर, लक्ष्मी चंद मीणा, सुरेंद्र सिंह धन्नावत, मुरलीधर शर्मा, नरेंद्र लोधा, प्रहलाद वर्मा, पवन राठी, दिनेश पारीक, रोहिंन्द्र सिंह, नरेंद्र जैन एवं मुंशी हरिशंकर चौधरी सहित न्यायिक परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे।



0 टिप्पणियां
अपनी प्रतिक्रिया साझा करें।